सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता कार्यक्रम
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम : राजस्थान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय विधालय में दिनांक 12.12.2025 से सड़क सुरक्षा पखवाडा का शुभारम्भ किया गया जिसमे समस्त स्टाफ, स्थानीय विधालय के छात्र, विधार्थियो के अभिभावक तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे| इस कार्यक्रम में विधार्थियो को सड़क सुरक्षा के बारे में अवगत कराया गया | प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद यादव जी ने विधार्थियो को यातायात के नियमो के बारे में समझाया तथा प्रत्येक विधार्थी तथा उनके अभिभावको को उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया | इसके अलावा स्थानीय विधालय की छात्राओ ने निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया | इसके अलावा स्थानीय विधालय की छात्राओ, समस्त स्टाफ तथा विधार्थियो के अभिभावको ने यातायात के नियमो का पालन करने की शपथ ली | कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ: स्वच्छता कार्यक्रम: राजस्थान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्...