MEGA PTM IN GGSSS PINAN
राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालन में 31 अक्टूबर 2025 को GGSSS PINAN में मेगा PTM का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई और शिक्षकों के साथ संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसमें विधार्थियो के अभिभावक, शिक्षक तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे | बैठक में विधार्थियो के अभिभावको के साथ विधार्थियो की शैक्षणिक तथा सह शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की गई | इसके अलावा विधालय में चल रहे " प्रखर राजस्थान 2.0" कार्यक्रम के बारे में भी अभिभावको को अवगत कराया गया | शिक्षकों ने विधार्थियो के अभिभावको के साथ मिलकर विधार्थियो के भविष्य के बारे में भी चर्चा की तथा विधार्थियो की ताकत तथा कमजोरी पर भी चर्चा की गई |
स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद यादव ने बताया कि मेगा PTM का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत करना है, ताकि वे मिलकर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा तय कर सकें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में जन भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत, विद्यार्थियों की प्रगति, अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की जाती है।
.jpeg)

Comments
Post a Comment