स्थानीय विद्यालय में श्री कृष्ण भोग, राष्ट्रीय एकता दिवस तथा महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीकृष्ण भोग *: दिनांक 31.10.2025 को स्थानीय विधालय में श्री कृष्ण भोग का आयोजन किया गया | मिड-डे मील योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अभिभावकों को स्कूल से जोड़ने और जन भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। विधालय में आयोजित श्री कृष्ण भोग का लाभ उठाते हुए विधार्थी राष्ट्रीय एकता दिवस*: स्थानीय विधालय में दिनांक 31.10.2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया गया | इस मौके पर विधार्थियो तथा शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता को शपथ ली | इस अवसर पर विद्यार्थियों में एकता, देशभक्ति और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर *“रन फॉर यूनिटी”* रैली से हुई। प्रातःकाल विद्यालय प्रांगण में...